Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, महिला की मौत, तीन घायल

 मुलताई हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, महिला की मौत, तीन घायल


मुलताई। बैतूल-मुलताई हाईवे पर मंगलवार दोपहर नगरकोट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी अभिषेक शुक्ला अपने परिवार के साथ बैतूल से नागपुर लौट रहे थे। कार में उनकी मामी सारिका अवस्थी, मामा रितेश अवस्थी और उनका बेटा आद्विक सवार थे। नगरकोट के पास अचानक कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर कई बार पलट गई।


हादसा इतना भीषण था कि सारिका अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश अवस्थी, उनका पुत्र आद्विक और अभिषेक शुक्ला घायल हो गए। घायलों को तत्काल मुलताई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक को मामूली चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


मंगलवार दोपहर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


#Multai|#Hamdard news






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad