Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम पंचायत सहनगांव के ग्राम पोहर में पंचायत चुनाव के बहिष्कार के बाद मिले लिखित आश्वासन के 6 माह बाद भी नहीं बन पाई पक्की सड़क, ग्रामीण हो रहे परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी।

 ग्राम पंचायत सहनगांव के ग्राम पोहर में पंचायत चुनाव के बहिष्कार के बाद मिले लिखित आश्वासन के 6 माह बाद भी नहीं बन पाई पक्की सड़क, ग्रामीण हो रहे परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी।



खबर प्रभात पट्टन से प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सहनगांव के ग्रामीण  व्हायगांव से पोहर और हिवरखेड़ से पोहर तक पक्की रोड बनाए जाने की कई वर्षों से मांग कर रहे हैं। लगभग 6 माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव के समय सड़क नहीं बन पाने के कारण ग्रामीणों ने चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया था और एक भी व्यक्ति ने मतदान नहीं किया था, जिसके बाद क्षेत्र के आला अधिकारी ग्राम पोहर पहुंचे और ग्रामीणों को जनपद पंचायत प्रभात पट्टन सीईओ द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि ग्राम व्हायगांव से पोहर तक लगभग 3 किलोमीटर कच्चे मार्ग को कार्य स्वीकृति उपरांत 3 माह की समयावधि में पूर्ण करवाया जाएगा, जिसके बाद ग्रामवासियों ने चुनाव में मतदान का बहिष्कार समाप्त कर मतदान संपन्न किया था। लेकिन अब पंचायत चुनाव को लगभग 6 माह बीत चुके हैं जिसके बाद अभी तक भी पक्की सड़क नहीं बनने के कारण ग्रामीणों में पुनः आक्रोश पनप रहा है और अधिकारियों द्वारा लिखित रूप से दिए गए आश्वासन को भी झूठा बताया जा रहा है, ग्रामीणों का कहना है की जल्द से जल्द सड़क निर्माण की जाए अन्यथा ग्रामीणों द्वारा फिर से धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad