शाहपुर बस्ती एवं माचना नदी के किनारे पत्थरों की पीचिंग वॉल बनाने सौंपा ज्ञापन
खबर शाहपुर से । शाहपुर नगर में बस्ती एवं माचना नदी के किनारे पर पत्थरों की पीचिंग वाल बनाने के संबंध में एडवोकेट कमलेश सिंह डांगी एवं अंकुर राठौर वार्ड पार्षद क्रमांक 6 द्वारा आज नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया है । सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विगत कई वर्षों से माचना नदी की पुर द्वारा शाहपुर बस्ती तरफ जमीन का बहुत अधिक कटाव हुआ है, जिसके कारण शाहपुर बस्ती के माचना किनारे स्थित मकानों को खतरा पैदा हो गया है एवं सीढ़ी घाट, कोटवार घाट, बनिया घाट, रैदास घाट तरफ माचना नदी से अधिक कटाव हो रहा है, इसीलिए माचना नदी के किनारे शाहपुर बस्ती तरफ पत्थरों की पीचिंग वॉल बनाई जानी चाहिए, जिससे इन घाटों को और शाहपुर बस्ती को सुरक्षित रखा जा सके।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe करे हमारे यूट्यूब चैनल को।
