Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में ट्रेनों के स्टॉपेज और रेलवे ओवर ब्रिज के लिए राजा पवार ने रेलवे महाप्रबंधक से की मुलाकात।


मुलताई में ट्रेनों के स्टॉपेज और रेलवे ओवर ब्रिज के लिए राजा पवार ने रेलवे महाप्रबंधक से की मुलाकात।



खेड़ली बाजार मार्ग पर शीघ्र रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण तथा दो प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी से की है। राजा पंवार ने रेलवे अधिकारी से कहा कि खेड़ली बाजार मार्ग पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है, लेकिन रेलवे गेट होने से वर्षों से समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा की उक्त गेट पर ओवर ब्रिज स्वीकृत है, लेकिन उसका निर्माण नही हो रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।वहीं उक्त मार्ग पर शासकीय महाविद्यालय होने से विद्यार्थी भी परेशान हैं। इसके साथ ही परमंडल गेट पर भी ओवर ब्रिज निर्माण की मांग जि.प. अध्यक्ष द्वारा की गई।


ट्रेनों के स्टॉपेज की भी मांग...

राजा पंवार ने रेलवे के महा प्रबंधक लाहोटी से नगर में अमरावती जबलपुर तथा जयपुर सिकंदराबाद ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग करते हुए कहा कि मुलताई पवित्र नगरी होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं,लेकिन प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज नही होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठाना पड़ता है इसलिए उक्त ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाए।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad