मुलताई नगर में लगा भारी ट्रैफिक जाम, रोज शाम 5:00 बजे स्कूल बस एवं भारी वाहनों से लगता है जाम।
खबर मुलताई से मुलताई नगर में लगातार आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्याएं बढ़ती जा रही है आज शुक्रवार को शाम करीब 4:00 बजे मुलताई नगर के मुरारी तिराहे पर भारी ट्रैफिक जाम लगने से तिराहे के तीनों और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फस गए और करीब 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही जिसे दर्जनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
*एक्सीडेंट की फैली अफवाह*
इसी बीच कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि कोई एक्सीडेंट होने के कारण इतना बड़ा ट्रैफिक जाम लगा है।
*स्कूल बसों एवं भारी वाहनों से लगता है जाम*
रोज शाम देखने में यह आया है कि स्कूल छूटने के समय पर स्कूल बसें और भारी वाहन सड़कों पर बड़ी संख्या में नजर आते हैं इसी दौरान विभिन्न कार्यालयों की छुट्टी होने के कारण छोटे वाहन भी सड़कों पर बड़ी संख्या में आ जाते हैं जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
*ताप्ती मेले में बढ़ती भीड़ भी है जिम्मेदार*
वर्तमान समय में मुलताई नगर में ताप्ती मेला भी लगा हुआ है जो अब अपने चरम पर पहुंच रहा है, रोजाना मेले में बड़ी संख्या में आसपास दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं, इस वजह से भी नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है।
*पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए जाएं ठोस कदम*
लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा शाम के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो ट्राफिक व्यवस्था बनाने हेतु ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे मुलताई नगर में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से उन लोगों को राहत मिल सके।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

