Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नपा के सीवर लाइन ठेकेदार ने खोदी कामथ की सड़क, सरपंच सचिव ने की शिकायत। बोले कराएंगे FIR।

 मुलताई नपा के सीवर लाइन ठेकेदार ने खोदी कामथ की सड़क, सरपंच सचिव ने की शिकायत। बोले कराएंगे FIR।



खबर मुलताई से। मुलताई नगर पालिका के सीवर लाइन ठेकेदार द्वारा आज दिन मंगलवार को मुलताई नगर के समीपस्थ ग्राम पंचायत कामथ के वार्ड क्रमांक 1 की सीसी रोड को तोड़कर वहां 20 फीट गहरा गड्ढा बना दिया गया था। जिसको लेकर ग्राम पंचायत कामथ के सरपंच एवं सचिव ने मुलताई अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस थाना प्रभारी को लिखित रूप से शिकायत कर बताया है कि ग्राम पंचायत कामथ के वार्ड क्रमांक 1 में सार्थी कंस्ट्रक्शन नगर पालिका मुलताई द्वारा ग्राम पंचायत की 2019 में बनाई गई सीसी सड़क को तोड़कर 20 फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया था। जिसकी छती पूर्ति हेतु अग्रिम कार्यवाही करने की मांग की गई है। 

        कामथ पंचायत के रोजगार सहायक राजकुमार तयवाड़े ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जिस जगह पर गड्ढा खोदा गया था , वह ग्राम पंचायत कामथ में आती है और बिना अनुमति एवम् पूर्व सूचना के ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी से सड़क को क्षति पहुंचाते हुए गड्ढा खोद दिया गया जिससे जनहानि भी हो सकती थी, उन्होंने कहा है कि इस संबंध में अभी एसडीएम और थाना प्रभारी को पंचायत द्वारा पत्र लिखा है, जरूरत पड़ी तो ठेकेदार के ऊपर f.i.r. करवा कर क्षतिपूर्ति करवाई जाएगी।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad