Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ताप्ती मेले में एक महिला ने एक व्यक्ति को पत्थर मारकर फोड़ा उसका सर।

 ताप्ती मेले में एक महिला ने एक व्यक्ति को पत्थर मारकर फोड़ा उसका सर। 




खबर मुलताई से। मुलताई नगर के राम मंदिर भूमि पर लगे ताप्ती मेले में आज दिन मंगलवार को देर शाम करीब 5:00 बजे एक महिला ने एक व्यक्ति को पत्थर मारकर उसका सर फोड़ दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सर से खून बहने लगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जबलपुर निवासी आफताब को एक महिला ने पत्थर मारकर घायल कर दिया जिसके बाद वह गिर पड़ा। मेले में आसपास लगी दुकानों के दुकानदारों ने इसकी सूचना पत्रकारों को दी जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार राजेश खडसे, अल्ताफ अहमद आदि ने तत्काल डायल हंड्रेड को बुलवाकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। इसके पूर्व कृष मेमोरियल हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी दुर्गेश साहू, देवेंद्र वानखेडे एवं गोविंद वाघमारे द्वारा मेले में ही घायल व्यक्ति का उपचार कर उसे मलमपट्टी कर दी गई थी ताकि उसका ज्यादा खून ना बहे।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad