Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आगाज़ इंटर्नशिप 2.0 के अंतर्गत बच्चों को बाल अधिकारों के बारे में किया गया जागरूक

 आगाज़ इंटर्नशिप 2.0 के अंतर्गत बच्चों को बाल अधिकारों के बारे में किया गया जागरूक




शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई प्राचार्य के संरक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ एल.एल.राउत के मार्गदर्शन में आगाज इंटर्नशिप 2.0 में सहभागिता कर रहे अभिषेक हुरमाड़े द्वारा गोद ग्राम चंदोरा में बाल अधिकार और संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। अभिषेक हुरमाड़े ने बताया की आगाज़ एक संस्था हैं जो बाल अधिकारों के प्रति मध्यप्रदेश शासन और राष्ट्रीय सेवा योजना मध्यप्रदेश के साथ मिलकर बाल अधिकारों और संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर कार्य करती है। अभिषेक ने कहा कि उनके और उनकी टीम के द्वारा आज शा. मां. शाला चंदोरा में बाल अधिकार जैसे 14 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क शिक्षा का अधिकार, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सभी स्तरों पर विकसित होने का अधिकार, बच्चों के जीविकौपर्जन और उनके जीवन को सरल बनाने के लिए स्कूल, ग्राम–पंचायत, चिकित्सा समुदाय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशेषकर सरकार उत्तरदाई होती है। बाल श्रम एवं मजदूरी, बाल विवाह, यौन शोषण, भेदभाव, अवैध व्यापार और हिंसा यह सभी बच्चों के जीवन में अवरोध उत्पन्न करते हैं। टीम के अन्य सदस्य शिवानी हुरमाड़े ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी), जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, और प्रत्येक थाने में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि यह संस्थाएं बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए 24 घंटे सातों दिन कार्य करती है और जब कभी भी बच्चों पर हो रही हिंसा के बारे में हमें पता चले तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1090 या डायल 100 पर कॉल कर सूचना देना हमारा कर्तव्य बनता है। इस आयोजन पर स्कूल प्रधानाध्यापक ज्योति वाईकर ने बच्चों को उनके अधिकारों और बाल शोषण पर सजग रहने की बात कही। इस अवसर पर निलेश पठाडे, आकाश हुरमाड़े, साक्षी सोलंकी, महेश्वरी, मयंक, शिवानी देशमुख, रूपाली पवार, श्रृष्टि काले, सोनाली डोंगरे, काजल परिहार ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से प्रो. सविता बघेल प्रो. प्रियंका मोहबे, प्रो. ममता राजपूत स्कूल स्टाफ से पुष्पा मालवीय, अर्चना बामने, कुशुम देशमुख, सावित्री रघुवंशी, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad