Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ऑनलाइन सट्टा रोकने के लिए मध्य प्रदेश में नये साल में बनेगा कानून, ऐसा करने वाला पहला राज्य

 ऑनलाइन सट्टा रोकने के लिए मध्य प्रदेश में नये साल में बनेगा कानून, ऐसा करने वाला पहला राज्य



जबलपुर. मध्य प्रदेश में नये साल में नया कानून बनेगा. ऑनलाइन सट्टा पर रोक लगाने के लिए 2023 में नया कानून बनने जा रहा है. सरकार की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में जवाब पेश किया गया है. तीन महीने में इसका खाका तैयार कर लिया जाएगा.ये कानून बनाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा. कोर्ट ने सनत कुमार केस की सुनवाई के दौरान सरकार को ऑनलाइन सट्टा रोकने के उपाय करने के लिए कहा था.

जबलपुर हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने एक जवाब पेश करते हुए बताया है कि ऑनलाइन गैंबलिंग पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ सचिवों की कमेटी विचार कर रही है. इस नए कानून का खाका तैयार करने में 3 माह का वक्त लगेगा. उसके बाद इस नए कानून को विधान सभा में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. जस्टिस विवेक अग्रवाल की एक ट्वीट में जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए सरकार को मोहलत दे दी है और मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च 2023 तय की है.



Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad