Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई विधायक सुखदेव पांसे द्वारा शादी समारोह में गाया गीत का वीडीयो हो रहा वायरल।

 मुलताई विधायक सुखदेव पांसे द्वारा शादी समारोह में गाया गीत का वीडीयो हो रहा वायरल। 



मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे ने बीती रात एक शादी समारोह में गीत गाकर समां बांध दिया। गुप्ता परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विधायक पत्नी के साथ  पहुंचे थे।परिवार के आग्रह पर पांसे मंच पर पहुंचे और उन्होंने गीत गाया ।नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो गीत गाकर उन्होंने तालियां बटोरी। विधायक इसके पहले एक भागवत समारोह में नृत्य करते भी नजर  आए थे। विधायक की पत्नी श्रीमती मधु पांसे द्वारा भी उनका साथ दिया गया और साथ मिलकर गीत गाया। पांसे अक्सर सार्वजिनक समारोह में इस तरह के गीत एवं नृत्य करते नजर नहीं आते हैं,लेकिन गुप्ता परिवार से उनके नजदीकी संबंध है। जिसके चलते वह इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर यह भी कहा कि उन्हें विधायक व पूर्व मंत्री कहकर संबोधित ना किया जाए,यह  उनके परिवार का कार्यक्रम है,इसलिए वह एक परिवार के सदस्य के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad