Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जहानारा गांव से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,शामिल हुए कई कार्यकर्ता

 


जहानारा गांव से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,शामिल हुए कई कार्यकर्ता ।



मध्य प्रदेश के जहानारा गांव से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के जहानारा गांव से शुरू हुई। यात्रा आज उज्जैन से आगर मालवा जिले के आगर छावनी चौक कस्बे में प्रवेश करेगी।यह अपने 77वें दिन 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। गौरतलब है कि यात्रा राज्य में 12 दिनों में 7 जिलों से होकर गुजरेगी।


दरअसल, मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन है। आज सुबह मध्य प्रदेश के जहानारा गांव से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad