Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Ravina Tondon in Bhopal: रवीना टंडन को भाया भोपाल, गलियों में चलाई स्कूटी; कचौरी-समोसे का लिया लुत्‍फ

 Ravina Tondon in Bhopal: रवीना टंडन को भाया भोपाल, गलियों में चलाई स्कूटी; कचौरी-समोसे का लिया लुत्‍फ




सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान विवादों में फंसी अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों मध्य प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रही है। हालांकि इस दौरान वह भोपाल के खाने का भी मजा ले रही है। उन्होंने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में है। यहां रवीना टंडन अपने एक आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वे शूटिंग के दौरान भोपाल के खाने व यहां की गलियों का भी जमकर लुत्फ उठा रही हैं। उन्‍होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोपाल की सड़कों पर स्‍कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं

इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन यहां के खाने का भी लुत्फ लेते हुई दिखाई दे रही हैं। रवीना टंडन गरमागरम कचौरी-समोसे का लुत्‍फ लेते और स्‍थानीय लोगों के साथ घुलते-मिलते भी दिखाई दे रही हैं। अपने इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। उन्होंने लिखा भोपाल में रहने की खुशी, हर पल प्यार करने वाले लोगों की गर्मजोशी के क्या ही कहने। वाकई भोपालियों जैसी आवभगत और प्रेम कोई नहीं कर सकता है।


Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad