ABM कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : क्वार्टर फाइनल में खेलेगी यह 8 टीमें। जानने के लिए पढ़े पूरी खबर।
मुलताई नगर के एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर 4 दिसंबर 2022 से एक नया परिंदा फाउंडेशन के तत्वाधान में कराए जा रहे 111111 रुपए प्रथम पुरस्कार वाले एबीएम कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में अब तक खेले गए कुल मुकाबलों में कुल 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई है।
एबीएम कप क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शुभम पंडाग्रे, ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए कुल सुपर 8 टीमों के दो ग्रुपों बनाए गए है। जिसमें से ग्रुप A में गुलशन डॉन बैतूल और शाहरुख अकोला के बीच पहला मुकाबला होगा, वहीं दूसरा मुकाबला रेड रोज सारणी और अपना नरसिंहपुर के बीच होगा। वहीं ग्रुप B में संस्कार अमरावती और उमर इलेवन पांढुरना के बीच पहला मुकाबला होगा, दूसरा मुकाबला एचएम एकता बाड़ी और फाइटर दमुआ के बीच खेला जाएगा। इनमे से जीतने वाली टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल की टीम बनेगी,आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह परिहार ने बताया की टूर्नामेट को निष्पक्ष बनाने के लिए आयोजन समिति के फाउंडर श्री लोकेश गीदकर के निर्देश अनुसार टीमों का चिट सिस्टम से क्वार्टर फाइनल के मैच का निर्धारण किया गया है।।टूर्नामेंट में B ग्रुप की टीमें 18 दिसंबर जबकि A ग्रुप की टीमें 19दिसंबर को मैदान में अपने फाइनल में पहुंचने के लिए मैदानी संघर्ष करेगी। फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा।
पूरे टूर्नामेंट को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की मौजूदगी में फाइनल मुकाबला संपन्न होगा, वही फाइनल मुकाबले को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में आसपास से क्रिकेट प्रेमीयो की भीड़ 20 तारीख को एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर उमड़ेगी। वही फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण यूट्यूब फेसबुक के साथ-साथ मुलताई नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर भी किया जाएगा। मैच में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलाव का निर्णय आयोजन समिति ने अपने पास सुरक्षित रखा है ।।
