Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रभात पट्टन विकासखंड के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए आयोजित किया गया आधारभूत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम।

 प्रभात पट्टन विकासखंड के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए आयोजित किया गया आधारभूत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम।




प्रभात पट्टन के जनपद पंचायत कार्यालय में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सरपंचों हेतु तीन दिवसीय आधारभूत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच शामिल हुए जिन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुए प्रशिक्षकों द्वारा आधारभूत एवं उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमंत गुड्डू मानकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात प्रशिक्षण केंद्र सिवनी से प्रशिक्षण देने प्रभात पट्टन आए हुए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण समस्त सरपंचों को दिया गया। इस अवसर पर महिला सरपंचों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। प्रशिक्षकों द्वारा समस्त ग्राम पंचायत के सरपंचों को गांव को साफ स्वच्छ सुंदर बनाने और गांव में हर संभव विकास करने हेतु जानकारी भी दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad