Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ABM कप क्रिकेट टूर्नामेंट : लोहार इलेवन और सीएम राइस स्कूल ने दर्ज की जीत

 ABM कप क्रिकेट टूर्नामेंट : लोहार इलेवन और सीएम राइस स्कूल ने दर्ज की जीत



खबर मुलताई से। मुलताई नगर के एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुए एबीएम कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 8 दिन पूरे हो चुके हैं क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शुभम पंडाग्रे ने बताया कि आज दिन रविवार को आठवें दिन पहला मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से नगरपालिका मुलताई और लोहार इलेवन मुलताई के बीच खेला गया, जिसमें लोहार इलेवन ने जीत दर्ज की। वही दोपहर 3:00 बजे सी एम राइस स्कूल मुलताई एवं एनसीसी स्कूल मुलताई के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें सीएम राइस स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। 

शुभम पंडाग्रे ने बताया कि कल सुपर 8 के लिए अंतिम मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद 18 19 व 20 दिसंबर को सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे । उन्होंने बताया कि इस पूरे टूर्नामेंट का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है वही मैदान पर भी बड़ी संख्या में क्रिकेट देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad