Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

वार्डवासियों की समस्या देख विधायक सुखदेव पांसे ने खड़े रहकर तुड़वाई PHE की दीवार।

 वार्डवासियों की समस्या देख विधायक सुखदेव पांसे ने खड़े रहकर तुड़वाई PHE की दीवार।



खबर मुलताई से।  मुलताई नगर के पटेल वार्ड में स्थित साप्ताहिक बाजार में पीएचई विभाग द्वारा बनाई गई बाउंड्री वाल के कारण वार्ड वासियों को साप्ताहिक बाजार आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था । पटेल वार्ड के बच्चो एवं महिलाओ को भी स्कूल और बाजार आने जाने में काफी परेशानी होती थी । वार्डवासियों ने लंबे समय से आ रही परेशानी को पार्षद सुरेश पौनिकर को बताई । जिसके बाद पार्षद सुरेश पौनिकर ने विधायक सुखदेव पांसे को इस समस्या से अवगत कराया । समस्या सुनने के बाद विधायक सुखदेव पांसे  तत्काल स्थल पर पहुँचे एवं अपने सामने दीवार तुड़वाकर रास्ता शुरू करवाया । इस परेशानी से निजात मिलने पर वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है । इस दौरान विधायक श्री सुखदेव पांसे के साथ संजय यादव,किशोर सिंह परिहार,सुमित शिवहरे सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad