Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पट्टन साप्ताहिक बाजार मे दो लोगों को मोबाइल चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

 पट्टन साप्ताहिक बाजार मे दो लोगों को मोबाइल चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले 



प्रभात पट्टन से दुर्गेश सोने के साथ इकेश आठनेरे कि रिपोर्ट


ग्राम प्रभात पट्टन में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण बाजार करने के लिए पहुंचते हैं जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग मोबाइल और पर्स चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पिछले कई दिनों से प्रभात पट्टन के साप्ताहिक बाजार में मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। कल देर शाम प्रभात पट्टन के साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों ने दो लोगों को मोबाइल चोरी करते देख लिया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, दोनों लोगो के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस द्वारा आज दिन रविवार को इतना बताया गया कि यह दोनों लोग नर्मदापुरम के पास के रहने वाले हैं । फिलहाल पुलिस ने कल देर शाम इन्हें बाजार से पकड़कर पुलिस थाना पहुंचा दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad