Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देर शाम तक नही मिल पाए महिलावाडी डेम में डूबे युवक, सुबह शुरू होगा सर्च अभियान।

 देर शाम तक नही मिल पाए महिलावाडी डेम में डूबे युवक, सुबह शुरू होगा सर्च अभियान।



मुलताई विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम महिलावाडी के पास स्थित डेम में डूबे दो युवको को देर शाम तक नही खोजा जा सका, फिलहाल होमगार्ड की टीम ने अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान बंद कर दिया है, सुबह फिर से दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। 

       आपको बता दें ग्राम महिलावाड़ी के पास स्थित एक डेम में आज दिन रविवार को  दोपहर करीब 12:00 बजे खेत पर सोयाबीन की दावन करने आए दो युवक नहाते समय डेम में डूब गए। जिन्हें खोजने के लिए आज देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन दोनों को नही खोजा जा सका।


ग्राम सांवरी निवासी राहुल पाठेकर पुत्र जियालाल उम्र 18 वर्ष एवं भयावाडी निवासी 18 वर्षीय राहुल उईके के कपड़े और चप्पलें डेम के पास मिले है।  दोनों युवकों के परिजन भी डेम पर पहुच चुके है और दोनों युवक के डूबने की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad