नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए आयोजित कराया गया उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम।
खबर मुलताई से। मुलताई विकास खंड अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंचों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद कार्यालय मुलताई के सभाकक्ष में किया गया। जिसमें सभी नवनिर्वाचित सरपंचो को पंचायत के अधिकार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामों के नवनिर्वाचित सरपंच उपस्थित थे, सरपंचों को उनकी कार्यशैली तथा उनके अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराया गया। जनपद सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार उपस्थित हुए, जिनके कर कमलों से सभी सरपंचों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, मुलताई ब्लॉक के समस्त सरपंच एवं जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
