Bajaj Pulsar 150: खत्म हुआ पल्सर 150 का सफर, बजाज ने बंद की अपनी सबसे पॉपुलर बाइक
Bajaj Pulsar 150 Discontinued: देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टू व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपने सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक बजाज पल्सर 150 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. कंपनी की लिए पल्सर 150 और पल्सर 180 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं. इस बाइक ने करीब दो दशक तक भारतीय बाजार में राज किया. यह बाइक अपने शानदार परफॉर्मेंस और आकर्षक स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है. इसके बंद होने से इसके प्रशंसकों में काफी निराशा है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में एक अन्य बाइक पल्सर पी 150 को लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी ने पल्सर सीरीज के पल्सर 180 को इसी साल और पल्सर 220 को 2021 में बंद कर दिया था.
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
