Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिलावाड़ी के पास डेम में डूबे दो युवक, खोज जारी

महिलावाड़ी के पास डेम में डूबे युवक, खोज जारी




खबर मुलताई से।  मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम महिलावाड़ी के पास स्थित एक डेम में आज दिन रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे खेत पर सोयाबीन की दावन करने आए दो युवक नहाते समय डेम में डूब गए। बताया जा रहा है कि डूबने से पहले राहुल जियालाल द्वारा दूसरे युवक राहुल की जो पानी में था फोटो निकाली गई। जो मौके पर मिले उसके मोबाईल में पुलिस को मिली है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई विधानसभा के ग्राम सांवरी निवासी राहुल पाठेकर पुत्र जियालाल उम्र 18 वर्ष एवं भयावाडी निवासी 18 वर्षीय राहुल उईके बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस बल और होमगार्ड की टीम पहुंच चुकी है और दोनों युवको का सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनो के शव नहीं मिले हैं। वही डेम में युवक के डूबने की खबर लगते ही राहुल पाठेकर के परिजन मौके पर पहुंच गए और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad