इटारसी में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए विधायक को सौपा ज्ञापन
आज इटारसी नगर के समस्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित-जनजाति वर्ग के साथ अन्य पिछडा वर्ग एवं अल्प संख्यक संगठनो ने मिल कर भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापना के लिए माननीय विधायक महोदय सीतासरन शर्मा जी को एक ज्ञापन पत्र सौपा।
जिसमे मॉेेग की गयी कि जिस प्रकार आपके मार्गदर्शन मे शहर इटारसी के सौन्दयीकरण के विभिन्न कार्य किये जा रहे , उससे नगर को एक नई पहचान मिली है । किन्तु शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो मे निवास करने बाले बाबा सहाब के अनुयायी लम्बे समय से यह मॉग करते रहे है, कि इटारसी शहर में मुख्य स्थान पर बाबा सहाब भीमराव जी अम्बेडकर की एक आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जावे । जिसके लिए जिला कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा तिलक मार्केट ACC तिराहे की स्वीकृति सन् 2012 मे ही प्रदान की जा चुकी है ,किन्तु नगर पालिका इटारसी ने उक्त स्थान पर अभी तक मूर्ति की स्थापना करने के लिए निर्माण कार्य नही कराया है। अतः उक्त स्थान पर शीघ्र स्थान प्रदान किया जावे इस पर विधायक महोदय ने शीध्र ही उचित जगह पर स्वीकृति प्रदान कराने का आशवासन दिया । और कहा कि बाबा सहाब को उनका उचित स्थान प्रदान किया जावेगा ।
अनुसूचित जाति / अनुसूचित-जनजाति और पिछडा वर्ग एवं अल्प संख्यक संगठन के मुकेष मैना , राजू सिकंदर बकोरिया ,अजय अहिरवार , के पी मेहरा , दीपक बस्तरबार ,सौरभ मेहरा , सचिन मेहरा, विनोद लोंगरे, के के कटारे , आकाश कुशराम, कन्हैयालाल बामने,संजय विन्डोले , गोपाल मंसूरे , संजय मण्डराई, यशवंत सोनू बकोरिया , संतोष बामने , यशवंत अहिरवार , कपिल अहिरवार , अर्जुन कटारे ,महेन्द्र बरखने ,हिमांषु चौधरी के साथ विशाल जन समूह उपस्थित रहा ।
