Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विधायक पांसे ने लाखापुर में किया 130 मीटर सी.सी. सडक़ का भूमिपूजन

 विधायक पांसे ने लाखापुर में किया 130 मीटर सी.सी. सडक़ का भूमिपूजन



मुलताई। वर्षाे से ग्राम लाखापुर से शमशान घाट पहुंच जर्जर मार्ग के कायाकल्प की मांग कर रहे ग्रामीणों की मांग आज विधायक एवं पूर्व कैबीनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने विधायक निधि की राशि 3.91 लाख रूपये से स्वीकृत ग्राम लाखापुर से शमशान घाट पहुंच मार्ग का भूमि पूजन कर पूर्ण की। 

विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा आज विधायक निधि की राशि 3.91 लाख रूपये से स्वीकृत ग्राम लाखापुर के मुख्य मार्ग से शमशान घाट तक 130 मीटर सीमेंट कांक्रीट सडक़ का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत लाखापुर सरपंच राजू खपरिये,नौखेलाल खपरिये, उमेश खपरिये, दशरथ खपरिये आदि द्वारा विधायक पांसे को बताया था कि ग्राम लाखापुर से शमशान घाट पहुंच मार्ग कच्चा होने के कारण वर्षा काल में कीचड़ से सन जाता है औरे शवयात्रा ले जाने में लोग कीचड़ में गिर जाते हैं जैसे ही विधायक पांसे ने इस समस्या को सुना तत्काल ही विधायक निधि से उक्त मार्ग को स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। कार्यक्रम ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुखदेव पांसे द्वारा विधायक निधि से ग्राम लाखापुर में हनुमान चौक पर सांस्कृतिक मंच निर्माण एवं ग्राम कपासिया के मुख्य मार्ग से मोक्षधाम की ओर 150 मीटर सीमेंट कांक्रीट सडक़ निर्माण किये जाने की घोषणा की है। 

इस मौके पर विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि मुलताई विधान सभा क्षेत्र की जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले है मैने हर सुख-दुख के समय आपका भरपूर साथ देने की कोशिश की है चाहे वह कोरोना काल हो या क्षेत्र में सडक़ों का जाल हो, बिजली के सब स्टेशन का निर्माण हो या फिर पीने के पानी की समस्या हो। श्री पांसे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत मुलताई विधान सभा के प्रत्येक ग्राम एवं प्रत्येक घर तक शीघ्र ही नलों द्वारा पानी पहुंचेगा। 

इस अवसर पर संजय यादव, सरपंच राजू खपरिये, पवन सिंह रघुवंशी, हनुमंतराव साबले, दिलीप खपरिये, महेश खपरिये, शंकर खपरिये, मधु खपरिये, नितेश खपरिये, नेपाल खपरिये, दयाल खपरिये, कैलाश खपरिये, बातू खपरिये, सुरेन्द्र रघुवंशी, डबलू रघुवंशी, बातु खपरिये, भाउजी खपरिये, गबदू खपरिये, रतन माटेकर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad