एनखेड़ा के पास अचानक एक डंफर अनियंत्रित होकर नदी में पलटा, ड्राइवर सुरक्षित कोई हताहत नहीं।
खबर मुलताई से। मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम एनखेड़ा के पास आज दोपहर अचानक एक खाली डंपर एक बाइक चालक को साइड देते समय सड़क की साइड पटरी पर उतर गया और अनियंत्रित होकर बाजू में नदी में पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर और किसी अन्य को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ग्राम एनखेड़ा के निवासी हेमंत खासदेव जी ने बताया कि अचानक आज दोपहर में एक खाली डंपर जिसने एक बाइक सवार को साइड दी थी अचानक रोड के किनारे साइट पटरी पर उतर गया और देखते ही देखते अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ड्राइवर भी सुरक्षित बाहर निकल आया।
