Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई के सरकारी कॉलेज में छात्र छात्राओं ने की तालाबंदी।

 मुलताई के सरकारी कॉलेज में छात्र छात्राओं ने की तालाबंदी।




मुलताई के सरकारी कॉलेज में छात्रों ने आज ताला लगा दिया। छात्रों का कहना है कि बीएससी सेकंड ईयर की पूरी क्लास को फेल कर दिया गया है फेल होने के कारण छात्रों में 1 साल बर्बाद हो जाएगा इस बात का डर बना हुआ है एवं कॉलेज में जब ज्ञापन सौपने आए तो ज्ञापन लेने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था, जिसको लेकर तालाबंदी की गई है छात्र-छात्राओं द्वारा एबीवीपी के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है।

छात्रों ने बताया की कॉपी में लिखने के बाद भी  फेल किया गया है  यहा तक की पढ़ने वाले टॉपर बच्चे भी परिणाम में फेल है ,यह परिणाम अत्यंत ही दुखी कर देने वाला है । इससे बच्चो का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है । इससे यह प्रतीत होता है की यूनिवर्सिटी द्वारा लापरवाही से जांच की गई जिसके चलते सभी छात्र फेल हो गए। इस वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। जिसके बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पूरे मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया एवं समस्या के समाधान होने तक वे ताला नहीं खुलने की बात कह रहे हैं। एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महक कासलेकर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख गौरव घाघरे,परिसर अध्यक्ष विशाल नरवरे, नगर मंत्री दीपेन्द्र पठाडे, परिसर मंत्री प्राची कडुकार सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad