पंडित प्रदीप मिश्रा को मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष ने मुलताई आने दिया निमंत्रण।
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने शिव कथा पुराण वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को मुलताई आने का निमंत्रण दिया है।वह आज कथा स्थल पर पहुंची थी एवं पंडित प्रदीप मिश्रा से उन्होंने मुलाकात की,उन्होंने उनसे आग्रह किया कि मां ताप्ती के दर्शन करने में मुलताई जरूर आए।पंडित प्रदीप मिश्रा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह जरूर मुलताई जाएंगे एवं माता के दर्शन करेंगे। उनके साथ सभापति रितेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग भी उनसे मिलने बेतूल पहुंचे थे। नगर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि मुलताई से भी रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की कथा सुनने के लिए आ रहे हैं, एवं घर-घर में उनके बताए अनुष्ठानों को लोग करते हैं।मां ताप्ती पर पहली बार उनके द्वारा कथा की जा रही है ऐसे में मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर पूजन करने उन्हें आना चाहिए।
