सहस्त्रधारा ट्रैक में डूबा दिल्ली का छात्र, महेश्वर की चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आया था प्रतिभागी
एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंतर्गत दसवीं राष्ट्रीय कैनो सलालम चैंपियनशिप का आयोजन 17 दिसंबर से महेश्वर के सहस्त्रधारा में होना थी। इसकी तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी कनिष्क, उम्र 17 वर्ष निवासी दिल्ली का प्रतिभागी 10वीं राष्ट्रीय केनो सलालम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के साथ खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचा, जहां सहस्त्रधारा ट्रैक में डूब गया। इस घटना के अब राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि घटनाक्रम बुधवार सुबह 11:00 बजे का है। प्रशिक्षण कोच कुलदीप कीर द्वारा पैसा बचाने के चक्कर में प्रशिक्षणार्थी बच्चों से कैनो सलालम के गेट डालने के लिए तार खिंचवा रहा थे, इसी दौरान बिना लाइफ जैकेट पहने बच्चे का पैर फिसलने से सीधा पानी में जा गिरा।
प्रतिभागी तैरना जानता था लेकिन सहस्त्रधारा में पत्थरों के बीच गिरने से चोटिल हो जाने के कारण वह पानी के ऊपर नहीं आ सका। इसकी सूचना कोच कुलदीप कीर द्वारा लापरवाही बरतते हुए प्रशासन को देरी से दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों द्वारा मौका ए वारदात पर पहुंचकर सर्चिंग की जा रही है। शाम के समय थाना प्रभारी पंकज तीवारी, तहसीलदार मुकेश बामनिया ने टीम के साथ सर्चिंग का जायजा लिया। अगले दिन गुरुवार सुबह से ही शव ढूंढने के लिए सर्चिंग की जा रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
