ग्राम चिखलीकला में लाखों रुपए की लागत से बना मुख्यमंत्री हाट बाजार बना पार्किंग स्थल मूलभूत सुविधाओं की कमी
खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखली कला में लाखों रुपए की लागत से बना मुख्यमंत्री हाट बाजार वर्तमान में मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है इस हाट बाजार में चारों तरफ गंदगी का आलम है साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही इस बाजार में पेयजल की सुविधा है हाल बाजार के आसपास रहने वाले लोगों ने इसे पार्किंग स्थल बना लिया है जिसमें उनकी बैलगाड़ी पशु जानवर यहां बंधे हुए हाट बाजार बनने को 5 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है परंतु आज तक बाजार में लगने वाली सुविधा उपलब्ध नहीं हुई और ना हि बाजार लगाया जा रहा है सरपंच सचिव ग्राम पंचायत द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है प्रशासन को चाहिए कि इस हाट बाजार पर ध्यान देकर मूलभूत सुविधाओं का तथा समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिए

