इंदौर मेें कोचिंग जा रही छात्रा को ट्राले नेे कुचला, मौत
इंदौर में गुरुवार रात एरोड्रम क्षेत्र मेें हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। सुविधि नगर चौराहे के पास तेजी से आ रहे ट्राले ने युवती को चपेट मेें ले लिया। युवती साइकिल पर सवार थी। ट्राला चालक उसकी सायकल को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा रुपनगर में रहती थी और उसका नाम स्नेहा प्रतापत है।हादसे के बाद ट्राला चालक ने भागनेे की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। ट्राला छोटा बांगड़दा क्षेेत्र में सीमेंट की बोरियां खाली करने अाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए अस्पताल पहुंचा दिया और ट्रक को जब्त कर लिया है।
