16 दिसंबर को पाकिस्तान पर भारत की जीत के रूप में मनाया जाता है 'विजय दिवस'
16 दिसम्बर का दिन विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के अवसर पर विजय दिवस मनाया जाता है. इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था. साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है.
