बरखेड़ के श्री पांढरया देव बाबा मंदिर में आज होगा विशाल भंडारा।
मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरखेड़ के श्री पांढरया देव बाबा मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज 8 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। कल 7 दिसंबर को ग्राम बरखेड़ में दही लाही के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बैतूल जिले का सबसे बड़ा भंडारा पांढरया देव बाबा के मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लाखो श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस भंडारे की खासियत यह है कि यहां पर सैकड़ों गंज में खाना बनता है और ट्रैक्टर की ट्रॉलीयो उसे पुड़ी बनकर पहुंचती है, इस भंडारे में लाखों भक्त भंडारा ग्रहण करते हैं और बाबा पांढरया देव का आशीर्वाद लेते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम बरखेड़, सावंगा, बांडिया खापा, हतनापुर, सेमरिया, पांढरी, सिलादेही, पिपरिया, घाट बिरोली, निंबोटी एवं अन्य गांव के ग्रामवासी अपना विशेष सहयोग प्रदान करते हैं।
