Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 8 दिसंबर सुबह 11 बजे

 मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 8 दिसंबर सुबह 11 बजे



क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर विधायक सुखदेव पांसे ने आंदोलन की घोषणा की है। इसको लेकर विधायक सहित कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली कल निकाली जाएगी। जिसके लिए गांव गांव से किसानों को जमा करने के लिए गांव-गांव में प्रचार किया जा रहा है।आज पटट्न क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में प्रचार किया गया। ताइखेड़ा, पटट्न, मंगोना सहित अन्य जगह पर जाकर कांग्रेसी नेता किसानों को मुलताई में जमा होने के लिए कह रहे हैं।उम्मीद की जा रही कि कल मुलताई में दो हजार से ज्यादा किसान जमा होंगे और आंदोलन में हिस्सा लेंगे ।विधायक ने सरकार से मांग की है कि पत्ता गोभी के किसानों को ₹40000 प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाए, वही गांवो में बिजली की समस्या बनी हुई है। उसको तुरंत दूर किया | ग्रामीण क्षेत्रों में जले ट्रांसफार्मर को 3 दिन के अंदर सुधारा जाए एवं वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों की समस्या को दूर किया जाए।

कांग्रेसियों ने बताया कि विधायक पांसे के नेतृत्व में 8 दिसंबर को धरना प्रदर्शन एवं किसान रैली निकाली जाएगी। फव्वारा चौक पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे। विधायक सुखदेव ने बताया कि पत्ता गोभी के दाम धूल चाट रहे हैं। हालात यह है कि किसानों के सामने खेतों में रोटावेटर चलाने के अलावा और कोई हल नहीं बचा है। किसान गले तक कर्जे में डूब गया है अगर किसानों की मदद नहीं की गई तो किसान को आत्महत्या करना पड़ेगा। इसके अलावा गेहूं की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad