शराबी कार चालक ने लोगो पर चढ़ाई कार, पुलिस के सामने कार चालक की धुनाई, कार में तोड़फोड़। देखें वीडियो
Multai news । नगर में पुलिस थाने के ठीक सामने एक शराबी वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर आधा दर्जन लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया है।जिसके बाद लोगो ने पुलिस के सामने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी एवं कार के सभी कांच फोड़ दिये। नगर के थाना रोड पर गुरुद्वारा के पास शाम 6 बजे अचानक हलचल मच गई, बताया जा रहा है कि वाहन क्रमांक आरजे 01 सी ई 7694 के चालक ने जमकर शराब पी ली थी। कार चालक गोमन राम जाट नागौर का रहने वाला है।वह अपने ससुराल आया था एवं वापस राजस्थान जा रहा था।
जिसने गुरुद्वारा के सामने मोटर साइकिल सवार वीरेंद्र सुरजेकर को टक्कर मार कर दी,वही वीरेंद्र गाड़ी फस गया था जिसे निकालने के लिए वाहन चालक ने गाड़ी पीछे ली तो गुलबू बिहारे को पीछे से टक्कर मार दी।
चालक इतना घबरा गया था कि उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था,अचानक हुए घटना क्रम में सड़क पर जाम लग गया , घायलों की चीख-पुकार सुन थाना मुलताई की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, लेकिन गुस्साए लोगों ने मौके पर पुलिस के सामने कार चालक को जमकर धुना एवं कार के सभी कांच फोड़ दिये।
घायलों की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है,वही घायलों को एमएलसी के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
