Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बीच बाजार में महिला के हाथ-पैर और कान काटकर हत्या, वारदात से दहला भागलपुर

 बीच बाजार में महिला के हाथ-पैर और कान काटकर हत्या, वारदात से दहला भागलपुर



बिहार के भागलपुर में बीच बाजार एक आरोपी ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के ब्रेस्ट, हाथ पैर और कान काट दिए. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की बीच बाजार में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, महिला पीरपैंती बाजार गई हुई थी. इस दौरान सिंधिया पुल के पास शनिवार को बाजार के मोहम्मद शकील नाम के आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया. शकील धारदार हथियार को गमछे में छिपाए हुए था. उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला के ब्रेस्ट, हाथ पैर और कान काट डाले.


जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह महिला को क्षत-विक्षत कर वहां से हथियार लहराता हुआ भाग निकला. बाजार में लोगों ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी महिला के पति छोटी दीलोरी निवासी अशोक यादव को दी.





Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad