परीक्षा परिणाम ख़राब आने पर महाविद्यालय के विद्यार्थी पहुंचे विधायक के पास, सौंपा ज्ञापन
मुलताई नगर में बीएससी द्वितीय वर्ष के शासकीय महाविद्यालय मुलताई के विद्यार्थी एनएसयूआई उपाध्यक्ष यश नागले के साथ विधायक सुखदेव पांसे के पास पहुंचे,
छात्रों ने बताया की कॉपी में लिखने के बाद भी फेल किया गया है यहा तक की पढ़ने वाले टॉपर बच्चे भी परिणाम में फेल है ,यह परिणाम अत्यंत ही दुखी कर देने वाला है । इससे बच्चो का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है । इससे यह प्रतीत होता है की यूनिवर्सिटी द्वारा लापरवाही से जांच की गई जिसके चलते सभी छात्र फेल हो गए।
छात्रों ने बताया की इस वर्ष 2021-22 में उनका vns कालेज बंद हो जाने के कारण सभी विद्यार्थियों को शासकीय महाविद्यालय मुलताई में स्थनान्तरित कर दिया गया
परन्तु कालेज बंद होने एवं देरी से हुए स्थानांतरण के कारण सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लग पायी, जिससे इस वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा|
इस सम्बन्ध में विधायक जी ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति से बात कर समस्या के निराकरण की बात कही, छात्रों ने विधायक सुखदेव पांसे को ज्ञापन भी सौंपा ।
विद्यार्थियों में अमन ठाकरे ,नितेश सूर्यवंशी ,निखिल खड़से, रोहित साहू ,भूषण बारस्कर,नितिन पाटनकर ,मुस्कान अलोनें,ज्योति पवार, मोनिका पवार,निशा हरोड़े,खुशबू ठाकरे ,पायल साहू, दिव्या साहू, निलम खाड़े ,मोनिका मोहने,सोनम सूर्यवंशी ,प्रियंका सूर्यवंशी,वैशाली खंडाग्रे,लाटा लिखितकर,दीक्षा झारबड़े, सरिता गावंडे,रोशनी साहू ,शिवानी ठाकरे रूपाली साहू उपस्थित रहे ।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



