एक नया परिंदा फाउंडेशन के ABM Cup 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट में संस्कार अमरावती ने दर्ज की जीत।
खबर मुलताई से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में एक नया परिंदा फाउंडेशन के तत्वाधान में कराए जा रहे ABM कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए, जिसमें पहला मुकाबला पुलिस इलेवन बोरदेही और राजपूताना क्लब कान्हा बगोली के बीच खेला गया जिसमें पुलिस इलेवन बोरदेही ने छह विकेट से जीत हासिल कर राजपूताना क्लब कान्हा बगोली को मात दी, वहीं आज के दूसरे मैच में संस्कार अमरावती और बघोड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संस्कार अमरावती ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर बघोड़ा को हराया। वहीं आज के तीसरे महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले दोनों मुकाबले के विजेता पुलिस 11 और संस्कार अमरावती के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें संस्कार अमरावती ने 41 रन से मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के अगले राउंड में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की। आज इस टूर्नामेंट के अवसर पर मुख्य रूप से सनराइज स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
