मुलताई शासकीय महाविद्यालय में मनाई गई विश्वरत्न बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि
Multai news शासकीय महाविद्यालय मुलताई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य डॉ वर्षा खुराना ने बताया कि संविधान निर्माता अंबेडकर जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विद्यार्थी अभिषेक हुरमाड़े और प्रदीप साहू ने अपने विचार रखे और बताया कि बाबासाहेब का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण परिस्थिति में गुजरा परंतु उसे अपनी ताकत बनाते हुए शिक्षा को सदेव ग्रहण करते हुए कोलंबिया विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं से अध्ययन किया। बाबासाहेब को बेस्ट स्कॉलर ऑफ द वर्ल्ड से भी नवाजा जाता है। उनके पास 35000 पुस्तकों का संग्रहालय था जो कि उनके समय में सबसे बड़ा निजी पुस्तकालय था, वह 9 भाषाओं के ज्ञानी थे और इसी कारण उन्हें संविधान सभा मैं मसौदा समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भी रहे। खासकर महिलाओं के लिए सर्वाधिक कार्य करने वाले व्यक्ति बाबासाहेब है। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ और सभी विद्यार्थियों द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित और मौन धारण किया गया। इस अवसर पर प्रो. एल.एल. राहुल प्रो. कमलेश सरिया, प्रो. दिनेश सोमकुवर, प्रो. उमेश सालवंशी, प्रो. मदन ठाकरे प्रोफेसर कल्पना बिसंद्रे, प्रो. प्रियंका मोहबे, विद्यार्थी शिवानी हुरमाडे, साक्षी सोलंकी, मयंक, आकाश, रूपाली पवार, काजल परिहार, शिवानी देशमुख, भुवनेश्वरी, यश समेत महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
