ABVP द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ आंबेडकर की पुण्यतिथि
Multai news. 6 दिसंबर डा. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्य तिथी पर अभाविप मुलताई ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू के एक गांव में हुआ था। बाबा साहेब का बचपन आर्थिक और सामाजिक भेदभाव के बीच गुजरा। जब वह स्कूल में थे, तो उन्हें छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव झेलना पड़ा। हालांकि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अंबेडकर ने अपनी शिक्षा को पूरा किया और काबिलियत व मेहनत के बल पर 32 डिग्री हासिल की। उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री भी हासिल हुई। छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का अंत करने के लिए उन्होंने दलित समाज के उत्थान का निर्णय लिया और इस दिशा में कार्य करना शुरू किया। बाद में बाबा साहेब संविधान सभा के अध्यक्ष बने। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हर युवा के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। उनके अनमोल विचार प्रेरणा बनकर जीवन संघर्ष के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महक कासलेकर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख गौरव घाघरे, नगर सह मंत्री मोहन देशमुख, परिसर अध्यक्ष विशाल नरवरे, परिसर मंत्री प्राची कडुकार, अंकित डहारे, वैष्णवी विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
