Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, PM मोदी के खिलाफ दिया था विवादास्पद बयान

 कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, PM मोदी के खिलाफ दिया था विवादास्पद बयान





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के बयान से विवादों में आए कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को आज यानि मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने दमोह से गिरफ्तार कर लिया. पटेरिया ने यह बयान तब दिया था, जब वह पन्ना के पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे. उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने अपना विरोध जताया है.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ सोमवार को ही प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे. तब से उनकी गिरफ्तारी कीआशंका जताई जा रही थी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि पटेरिया का बयान निंदनीय है, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पटेरिया का कहना था कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं, ऐसा बयान नहीं दे सकता. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी नेता राजा पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनसे 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है कि उनको पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad