Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बोरवेल में गिरे तन्मय की मौत के मामले में खेत मालिक पर केस दर्ज

 बोरवेल में गिरे तन्मय की मौत के मामले में खेत मालिक पर केस दर्ज




जिले में खुले बोरवेल बंद कराने के लिए कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को एक सप्ताह का वक्त दिया


जिले के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरने से हुई आठ साल के तन्मय साहू की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में आठ साल का तन्मय पिता सुनील साहू छ: दिसंबर को खेलते वक्त मांडवी जूनावानी रोड पर स्थित नानकराम चौहान के खेत के बोरवेल मे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

थाना आठनेर मे मर्ग कायम कर मृतक बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान व मर्ग जांच के बाद खेत मालिक नानकराम पिता दमडया चौहान निवासी मांडवी के विरुद्ध धारा 304 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad