आखिरकार नही बचा पाए तन्मय की जान। 84 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव के सुनील साहू का आठ साल का बेटा तन्मय मंगलवार शाम करीब पांच बजे खेलने ले दौरान नानक चौहान के खेत में पुराने खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव का कार्य प्रारंभ किया गया।
पोकलेन और बुलडोजरों की मदद से बोरवेल के पास 46 फीट गहराई तक खोदाई का काम किया गया। चट्टानों और पानी के रिसाव से बचाव दल को चार दिन का वक्त लग गया। इसी के चलते तन्मत को नही बचाया जा सका।तन्मय को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ के जवान और अफसर चार दिन से मोर्चे पर डटे रहे।
बोरवेल के पास पोकलेन और बुलडोजर की मदद से मंगलवार शाम करीब 8 बजे से बचाव का अभियान शुरू हो गया था। खोदाई का काम गुरुवार शाम को पूरा किया गया और फिर 10 फीट लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया था। सुरंग बनाने के दौरान मिट्टी धंसकने के कारण मशीनों का उपयोग बंद कर हाथों से खोदाई कर मलबा निकाला गया।
पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार ताप्ती घाट पर किया जाएगा।

