Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राष्ट्र-संत ललितप्रभ जी का 12 को होगा मुलताई आगमन। एक दिवसीय विशेष प्रवचन और सत्संग।

 राष्ट्र-संत ललितप्रभ जी का 12 को होगा मुलताई आगमन। एक दिवसीय विशेष प्रवचन और सत्संग।





देश के लोकप्रिय प्रवचनकार, राष्ट्र-संत महोपाध्याय ललितप्रभ सागर महाराज एवं डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज 12 दिसंबर सोमवार को मुलताई आएंगे। राष्ट्रसंतों के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सांवरिया लोन में 12 दिसंबर को सुबह 9 से 10:30 बजे तक विशेष प्रवचन और विराट सत्संग का आयोजन होगा। संतगण इस सत्संगमाला के जरिए मुलताई की आम जनता को जीवन जीने की कला सिखाएंगे साथ ही जीवन-निर्माण, व्यक्तित्व-विकास और पारिवारिक प्रेम के बेहतरीन गुर देंगे। राष्ट्र-संतों की सैकड़ों किताबों और टीवी चैनल, यूट्यूब पर उपलब्ध हजारों प्रवचनों के जरिए देशभर से लाखों लोग उनसे जुड़े हुए हैं।

संतजन सकल जैन समाज के आग्रह पर सत्संग एवं प्रवचन कर रहे हैं। अब तक देश के 21 राज्यों में 50,000 किलोमीटर की पदयात्रा करके राष्ट्रसंतों ने हजारों परिवारों को स्वर्ग सरीखा बनाने और हजारों युवाओं में व्यसन मुक्त, शाकाहार और आत्मविश्वास से भरे हुए जीवन का बिगुल बजाया है। सर्वधर्म सद्भाव से जुड़े इन राष्ट्र-संतों के प्रवचनों में छत्तीस कौम की जनता उमड़ती है और ये हर विषय पर प्रवचन देते हैं। रायपुर के स्टेडियम में ऐतिहासिक चातुर्मास पूरा करके वे मुलताई आ रहे हैं।

प्रवचन माला के संयोजक दीपेश बोथरा ने बताया कि इन राष्ट्र-संतों की संस्कार-निर्माण, व्यक्तित्व-विकास और जीवन-मूल्यों पर दी गई प्रेरणाएँ जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। अपनी प्रभावी प्रवचन शैली के लिए पूरे देश भर में लोकप्रिय इन राष्ट्र-संतों के जीवन और व्यवहार में धार्मिक समरसता की अद्भुत शक्ति है। देशभर में छत्तीस कौम के लोग इन संतों से जुड़े हुए हैं।

सकल जैन संघ समाज के सदस्यों ने इस एक दिवसीय विराट प्रवचन में लाभ लेने के लिए मुलताई के सभी भाई बहनों को अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad