बोरवेल में गिरा बच्चा ,मशीनों द्वारा खुदाई की जा रही
बैतूल जिले के मांडवी गांव में बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरे तन्मय को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरआरएफ की टीम 10 फीट लंबी सुरंग बनाने में जुटी हुई है। रात 10.30 बजे तक करीब तीन फीट खोदाई की जा चुकी है। पानी के रिसाव और चट्टानों के कारण टीम के द्वारा बेहद सावधानी बरती जा रही है। होमगार्ड कमांडेंट एसआर आजमी ने बताया कि तन्मय 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। हमने 45 फीट तक खोदाई करने के बाद सुरंग बनाना शुरू किया है। इसमें तीन से चार घंटे का वक्त लगने की संभावना है
मंगलवार शाम पांच बजे मांडवी गांव के किसान सुनील साहू का आठ साल का बेटा तन्मय खेलते समय नानक चौहान के पुराने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। उसके बाद से लगातार बचाव अभियान चल रहा है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिस स्थान पर बच्चा फंसा हुआ है, उससे पांच से छह फीट नीचे तक खोदाई का काम पूरा कर लिया गया और उसके बाद ही सुरंग बनाई जा रही है। करीब 10 फीट लंबाई की सुरंग बनाने के बाद बोरवेल का गड्ढा मिल जाएगा और उसमें से तन्मय को बाहर निकाल लिया जाएगा। सुरंग बनाने के लिए पहले तो मशीनों से खोदाई की गई लेकिन बोरवेल के आसपास की मिट्टी न धंसे इसे ध्यान में रखते हुए मशीन के बजाय एनडीआरएफ के तकनीकी कर्मचारियों के द्वारा सुरंग की खोदाई की जा रही है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
