ग्राम बरखेड़ के पास अज्ञात ट्रेक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त।
मुलताई सिटी रिपोर्टर अविनाश तायवाड़े की रिपोर्ट
खबर मुलताई से। मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ के पास एक ऑटो को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया और वह वहां से भाग गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का कांच फूट गया एवं ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ऑटो में 4 लोग सवार थे, हालांकि चारों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड के पास देर रात एक अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा एक ऑटो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
