Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रभात पट्टन के ग्राम पंचायत पाबल में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झीरी के जीर्णोद्धार के लिए बनी समिति, सर्वसम्मति से प्रणय पटेल चुने गए अध्यक्ष

 प्रभात पट्टन के ग्राम पंचायत पाबल में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झीरी के जीर्णोद्धार के लिए बनी समिति, सर्वसम्मति से प्रणय पटेल चुने गए अध्यक्ष



प्रभात पट्टन से दुर्गेश सोने की रिपोर्ट


खबर प्रभात पट्टन से। प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाबल में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झीरी के जीर्णोद्धार के लिए झिरी जीर्णोद्धार समिति का निर्माण किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत पाबल एवं ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन दोनों ही पंचायतों के लोगों को शामिल कर अस्थाई समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रणय पटेल को अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम सेना के कार्यकर्ता, राजरत्न पारखे, प्रणय पटेल, भोजराज रेवतकर, योगराज, अकलेश, पाबल उपसरपंच, अश्विन बारई, गोपाल विश्वकर्मा सहित दोनों ही ग्राम पंचायतों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दुर्गेश सोने ने बताया कि झिरी के जीर्णोद्धार के लिए विगत कई दिनों से मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए आज झिरी जीर्णोद्धार समिति का निर्माण किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad