मुलताई नगर के पास कामथ में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश।
खबर मुलताई से। मुलताई नगर के पास स्थित ग्राम पंचायत कामथ में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात 12:00 बजे के करीब रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश होने की सूचना रेलवे ड्राइवर द्वारा रेलवे स्टेशन मास्टर मुलताई को मिली, जिसके बाद मौके पर रेलवे कर्मचारियों को भेजा गया। मौके पर पहुंचकर छिंदवाड़ा पुलिया के पास खंबा नंबर 899/30 के नजदीक अप ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद रात में ही स्टेशन मास्टर द्वारा रेलवे पुलिस और सिटी पुलिस को सूचना भेज दी गई थी। आज सुबह करीब 6:00 बजे मौके पर रेलवे पुलिस पहुंच गई, लेकिन 11:00 बजे तक सिटी पुलिस नहीं पहुंच पाई फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
