Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आष्टा निवासी मधुकर डांगे "लहरी" द्वारा लिखित मन की तरंगें किताब का पूर्व विधायक पी आर बोड़खे जी द्वारा किया गया विमोचन।

 आष्टा निवासी मधुकर डांगे "लहरी" द्वारा लिखित मन की तरंगें किताब का पूर्व विधायक पी आर बोड़खे जी द्वारा किया गया विमोचन।



Multai News. मुलताई नगर के कुंबी भवन में आज दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे हिंदी साहित्य समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ लेखक प्रभात पट्टन विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत आष्टा निवासी मधुकर डांगे "लहरी" द्वारा लिखित किताब "मन की तरंगें" का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



 जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पी आर बोड़खे, विशिष्ट अतिथि डीडी देशमुख, एनएस नागले, विष्णु शंकर मंगरुलकर रहे। सर्वप्रथम मा सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किताब का विमोचन कर मधुकर डांगे जी द्वारा किताब लिखे जाने और उसके विमोचन पर उन्हें बहुत बहुत बधाई प्रेषित की। मधुकर डांगे जी का शाल और श्रीफल दे कर सम्मानित भी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद हिंदी साहित्य समिति के दिवगंत सदस्यों एन एल पवार, बलवंत पठाड़े, रहमतुल्लाह भाई, बसंत मिरासे, स्वाति सोनी, सूरज पुरी गोस्वामी, नरेंद्र पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 



जिसके बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिए गए। जिसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयकिशन चंदेल, संतोष राव पटेल, हबीबराज जी, कल्पना भार्गव, मीणा मानकर, डॉक्टर मानकर, के के भार्गव, राजेश खडसे, डॉक्टर चंद्रशेखर नागले, गुलाबराव देशमुख, अरुण धोपाडे, घनश्याम नामदेव, सुरेश पौनिकर, बबलू पाचड़े एवं मधुकर डांगे जी के इष्ट मित्र परिजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हामिद भाई द्वारा किया गया।


हमदर्द न्यूज़ के चीफ एडिटर एडवोकेट कुलदीप पहाड़े, मधुकर डांगे "लहरी" जी को बधाइयां प्रेषित करते हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad