Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में राजा भोज जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

 मुलताई में राजा भोज जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।



विडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें

खबर मुलताई से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में आज दिन शुक्रवार को चक्रवर्ती राजा भोज जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो कि सोनौली रोड पर स्थित कृष्णा मैरिज लॉन से शुरू होकर मुलताई नगर के मुख्य मार्ग एवं चौक चौराहों से होते हुए वापस कृष्णा मैरिज लॉन पहुंची जहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पवार समाज के लोग शामिल हुए और इस अवसर पर अखाड़ों द्वारा हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से डीके कालभोर, राजू चौबे, सतीश डोंगरदिए, हरीश पटेल, विकास पवार, दिलीप पठाड़े, कीर्ति यादव, बब्बल सेवतकर सहित महिलाएं युवा एवं बच्चे शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad