Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खेड़ली बाजार में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ और सुखदेव पांसे

 खेड़ली बाजार में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ और सुखदेव पांसे



खबर मुलताई से। आज 14 जनवरी दिन शनिवार को ग्राम खेड़ली बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की आम सभा में मुलताई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे जमकर भाजपा सरकार पर बरसे। उन्होंने इस अवसर पर आमला विधायक को भी घेरते हुए रेत के मामले को उठाया और जमकर भाजपा सरकार की खिंचाई की। वही आमसभा लेने ग्राम खेड़ी बाजार पहुंचे कमलनाथ ने भी उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा सरकार की नाकामी को बताया और आने वाले समय में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के फिर से सत्ता में आते ही बचे हुए समस्त किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे एवं युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोजे जाएंगे। इस आम सभा में छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ, मनोज मालवे, सुनील शर्मा, हितेश निरापुरे, अमित हुरमाडे, किशोर सिंह परिहार, कमल नागले, किशोर कड़वे आदि हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad