संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताप्ती तट पर किया संविदा नीति का तर्पण।
मुलताई। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल अब बड़ा रूप ले रही है,आज जिले से आए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताप्ती तट पर संविदा नीति का तर्पण किया।इसके लिए एक ब्राह्मण बुलाकर तर्पण कार्यक्रम संपन्न कराया गया एवं संविदा नीति को हमेशा के लिए तर्पित किया गया। अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है । मुलताई स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। आज स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ताप्ती पर प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि मुलताई नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया गया है। मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 81 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। उनकी मांग है कि उन्हें अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी नियमित किया जाए और सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तकअनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी द्वारा विधि- विधान से विरोध प्रदर्शन किया गया है।